Jhalawar SP Amit Kumar Budania Father Death || IBC24 News File Image
Jhalawar SP Amit Kumar Budania Father Death: सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद जाट की मौत हो गई। हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र में सदीनसर गांव के पास फतेहपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हुआ।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के अनुसार, झुंझुनूं के सीतसर निवासी महावीर प्रसाद जाट (62) सोमवार रात कार से जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सदीनसर गांव के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रोले से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Jhalawar SP Amit Kumar Budania Father Death: हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे महावीर प्रसाद को बाहर निकाला और इलाज के लिए फतेहपुर के उप जिला अस्पताल धानुका पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर लगा जाम खुलवाया। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
पुलिस ने महावीर प्रसाद के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। महावीर प्रसाद सेना से सेवानिवृत्त थे। उनके बेटे अमित कुमार बुडानिया आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Jhalawar SP Amit Kumar Budania Father Death: हादसे की जानकारी सामने आने के बाद कई नेताओं ने महावीर प्रसाद के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी संवेदना व्यक्त की। डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे में एसपी अमित बुडानिया के पिता के निधन पर दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, हनुमान बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने अमित बुडानिया से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक श्री अमित बुडानिया जी के पिताजी श्री महावीर प्रसाद बुडानिया जी के सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस कठिन घड़ी में…
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 1, 2026
रामगढ़ (सीकर) में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया जी के पिताजी महावीर प्रसाद जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में अमित जी परिवारजनों…
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 1, 2026
बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’
कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला