Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral: मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है…राजपूत महिलाओं के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर लगी क्लास

Ads

Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral: मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है...राजपूत महिलाओं के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर लगी क्लास

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 02:19 PM IST

Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral: मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है...राजपूत महिलाओं के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर लगी क्लास / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • ‘पद्मावत’ पर फिर बोलीं स्वरा भास्कर
  • जौहर के चित्रण पर जताई आपत्ति
  • सोशल मीडिया पर विवाद

नई दिल्ली: Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। स्वरा भास्कर ने साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर ऐसा बयान दिया है कि ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि सियासी गलियारों में भी बवाल मचा हुआ है। दरअसल स्वरा भास्कर ने 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर लिखे एक लेटर पर सफाई देते हुए कहा है कि जौहर को जिस तरह से ग्लोरिफाई किया गया है वो समाज में गलत संदेश भेजता है।

स्वरा भास्कर फिर सुर्खियों में

Swara Bhaskar on Jauhar Video Viral दरअसल कल यानि सोमवार 31 अगस्त को वीमेन लाइफ फ्रीडम कार्यक्रम में स्वरा भास्कर का आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर स्वरा भास्कर ने पैनल डिस्कशन करते हुए कहा कि ने बहुत ही अच्छी नीयत के साथ वो ओपन लेटर लिखा था। स्वरा भास्कर कहती हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ देखने के बाद उन्हें बहुत असहज महसूस हुआ था। उन्हें ऐसा लग रहा था कि रेप पीड़ितों को जैसे जीने का हक ही न हो। उनकी इज्जत अपनी जिंदगी खत्म कर लेने में ही है। वो कहती हैं कि उन्हें फिल्म का वो सीन देखकर ऐसा लगा कि रेप सर्वाइवर की आत्महत्या कर लेने में ही भलाई है।

 

‘पद्मावत’ को लेकर लिखे लेटर पर दी सफाई

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि ‘मैं 800 महिलाओं के जौहर करने की कहानी देख रही थी, मुझे ऐसा लगा कि अगर भगवान न करे लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा कभी कुछ हुआ तो मैं क्या करूंगी। ये लोग पता नहीं क्या दिखा रहे हैं? मुझे लगेगा कि अगर मैं अपनी जिंदगी खत्म नहीं कर पाई तो मैं कायर हूं। हमारा देश जो रेप एपिडेमिक है उसमें हम क्या ही संदेश देना चाहते हैं’।

खुद को वेजाइना बताने पर दी सफाई

स्वरा भास्कर आगे बोलीं, ‘क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब ही महिला की जिंदगी का अंत है? इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें हैं। एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया। मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने पांच दिन इंतजार किया और फिर यह चिट्ठी लिखी। इसमें मैं यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है।’

सोशल मीडिया पर लगी क्लास

वहीं, स्वरा भास्कर का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने स्वरा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि जौहर पर ऐसी टिप्पणी कर स्वरा भास्कर ने भारतीय परंपरा का अपमान किया है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘ये जौहर पर सबसे बेवकूफाना कमेंट सुना है मैंने’।

इन्हें भी पढ़ें:-

स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ को लेकर क्या कहा?

स्वरा भास्कर ने फिल्म में जौहर के चित्रण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें लगा कि इससे महिलाओं और रेप सर्वाइवर्स को लेकर गलत संदेश जा सकता है।

स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ पर ओपन लेटर कब लिखा था?

स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद 2018 में एक ओपन लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने फिल्म के कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए थे।

स्वरा को फिल्म का कौन सा पहलू आपत्तिजनक लगा?

उन्होंने खास तौर पर जौहर को महिमामंडित किए जाने पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि महिलाओं का अस्तित्व उनकी जिंदगी और पहचान से कहीं अधिक व्यापक है।

स्वरा भास्कर ने अपने पुराने लेटर पर सफाई क्यों दी?

31 अगस्त को एक कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने वह पत्र अच्छी नीयत से लिखा था और फिल्म देखने के बाद उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था।

स्वरा भास्कर के बयान पर सोशल मीडिया पर क्या प्रतिक्रिया आई?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना की और इसे जौहर तथा भारतीय परंपरा का अपमान बताया।