आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों में अगस्त में 8.5 प्रतिशत घटा उत्पादन

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों में अगस्त में 8.5 प्रतिशत घटा उत्पादन

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों में अगस्त में 8.5 प्रतिशत घटा उत्पादन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 30, 2020 12:18 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन अगस्त माह में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत घटा है। यह लगातार छठा महीना है जब इस क्षेत्र के उद्योगों में गिरावट आई है। अगस्त में मुख्य तौर पर इस्पात, रिफाइनरी उत्पादों और सीमेंट का उत्पादन घटने से इसमें गिरावट रही।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों का उत्पादन इससे एक साल पहले अगस्त 2019 में 0.2 प्रतिशत घटा था।

इसमें कहा गया है कि कोयला और उर्वरक को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में अगस्त 2020 में गिरावट रही। कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी — सभी छह क्षेत्रों के उत्पादन में इस दौरान कमी आई है।

चालू वित्त वर्ष 2020- 21 के पहले पांच माह (अप्रैल से अगस्त) के दौरान कुल मिलाकर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ प्रमुख उद्याोगों के उत्पादन में 17.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में क्षेत्र में ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भाषा

महाबीर मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में