एचडीएफसी लाइफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां चार लाख करोड़ रुपये के पार

एचडीएफसी लाइफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां चार लाख करोड़ रुपये के पार

एचडीएफसी लाइफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां चार लाख करोड़ रुपये के पार
Modified Date: July 23, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: July 23, 2026 3:19 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने बृहस्पतिवार को अपने प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) चार लाख करोड़ रुपये के पार जाने की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि यह विवेकपूर्ण निवेश प्रबंधन रणनीति, मजबूत वित्तीय अनुशासन और ग्राहकों के दीर्घकालिक भरोसे के परिणाम को प्रतिबिंबित करता है।

एचडीएफसी लाइफ के मुख्य निवेश एवं रणनीति अधिकारी प्रसून गजरी ने कहा, ‘‘…चार साल के भीतर कंपनी के एयूएम का दोगुना होकर चार लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचना उसकी रणनीति और अनुशासित निवेश दृष्टिकोण का परिणाम है। कंपनी भविष्य में भी संतुलित परिसंपत्ति आवंटन और जोखिम-समायोजित बेहतर प्रतिफल देने पर अपना ध्यान बनाए रखेगी।’’

कंपनी के बयान के अनुसार, एचडीएफसी लाइफ की एयूएम वृद्धि का आधार उसका विविधीकृत उत्पाद है, जिसमें सुरक्षा, बचत और निवेश से जुड़े विभिन्न जीवन बीमा समाधान शामिल हैं।

वर्तमान में कंपनी का ऋण-इक्विटी अनुपात 72:28 है। इसके ऋण निवेश का बड़ा हिस्सा सरकारी बॉन्ड और एएए रेटिंग वाली प्रतिभूतियों में लगा हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत मृत्यु दावों के लिए उसका दावा निपटान अनुपात 99.7 प्रतिशत रहा, जो ग्राहकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाषा

रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में