सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 4.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 4.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 4.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: April 12, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: April 12, 2026 1:19 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ।

पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,230.7 अंक या 5.77 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 1,337.5 अंक या 5.88 प्रतिशत के लाभ में रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘ ‘‘अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार की धारणा मजबूत बनी रही।’’

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और इन्फोसिस की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 91,282.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 76,036.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,741.85 करोड़ रुपये हो गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 60,980.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,75,206.47 करोड़ रुपये हो गई। लार्सन एंड टुब्रो का मूल्यांकन 47,624.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,736.59 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 45,873.43 करोड़ रुपये बढ़कर 10,66,293.69 करोड़ रुपये हो गया।

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 43,614.67 करोड़ रुपये बढ़कर 9,84,629.98 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का मूल्यांकन 26,303.49 करोड़ रुपये बढ़कर 9,13,331.92 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 21,287.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,477.89 करोड़ रुपये हो गया।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,285.03 करोड़ रुपये घटकर 5,24,124.40 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 947.28 करोड़ रुपये घटकर 18,27,086.79 करोड़ रुपये पर आ गई।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में