Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन कर गुरुजनों को नमन किया

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरखनाथ सहित नाथपंथ के गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन किया। सामूहिक आरती के साथ पूरा अनुष्ठान संपन्न हुआ।

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन कर गुरुजनों को नमन किया

Guru Purnima 2026 / Image Source : UP DPR

Modified Date: July 29, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: July 29, 2026 11:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
  • नाथपंथ के गुरुजनों को विधि-विधान से नमन
  • रोट का महाप्रसाद अर्पित, सामूहिक आरती से हुआ समापन

गोरखपुर: Guru Purnima 2026 के पावन अवसर पर बुधवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का नाथपंथी परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और योगिराज बाबा गंभीरनाथ सहित नाथपंथ के सभी गुरुजनों की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

नाथपंथ के गुरुजनों को विधि-विधान से नमन

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष अनुष्ठान प्रातःकाल से ही शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सबसे पहले आदिगुरु भगवान गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित सभी देव-विग्रहों के पास पहुंचे और उनका पूजन किया। फिर बारी-बारी से बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर वैदिक रीति से पूजा कर आशीर्वाद लिया।

नाथपंथ की परंपरा के अनुसार गुरु गोरखनाथ को रोट का महाप्रसाद भी अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंदिर में परंपरागत सामूहिक आरती हुई, जिसमें सभी गुरुओं के प्रति आस्था व्यक्त की गई। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भगवान गोरखनाथ और नाथपंथ के गुरुजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर मार्गदर्शन के लिए भावपूर्ण कृतज्ञता व्यक्त की।

सीएम योगी ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गोरक्षपीठाधीश्वर जब भी गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहते हैं, गुरु गोरखनाथ और नाथपंथ के गुरुजनों का दर्शन-पूजन उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग होता है। गुरु पूर्णिमा के दिन यह पूजा विशेष रूप से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होती है।


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.