Vande Bharat: पेपरलीक के विरुद्ध.. संसद में ‘युद्ध’! छात्रों के बहाने विपक्ष ने सरकार को घेरा, क्या चर्चा से निकलेगा समस्या का समाधान?

Paper Leak Bill Parliament Debate: लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा शुरू होते ही गरमा गरमी का माहौल बन गया।

Vande Bharat: पेपरलीक के विरुद्ध.. संसद में ‘युद्ध’! छात्रों के बहाने विपक्ष ने सरकार को घेरा, क्या चर्चा से निकलेगा समस्या का समाधान?

Paper Leak Bill Parliament Debate/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 28, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: July 28, 2026 11:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा शुरू होते ही गरमा गरमी का माहौल बन गया।
  • विपक्ष ने सरकार को घेरा तो सरकार की तरफ युवा सांसदों ने सरकार का पक्ष रखा।
  • प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया।

Paper Leak Bill Parliament Debate: नई दिल्ली: लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा शुरू होते ही गरमा गरमी का माहौल बन गया। विपक्ष ने सरकार को घेरा तो सरकार की तरफ युवा सांसदों ने सरकार का पक्ष रखा।

प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया। हालांकि प्रियंका के एक बयान पर बवाल भी मचा। जिसमें प्रियंका ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बनाया जिसने गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। (Paper Leak Bill Parliament Debate) इसके बाद किरण रिजिजू, निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने इसका विरोध किया और कहा कि या तो प्रियंका इस बात का सबूत दें या माफी मांगे।

Paper Leak Bill Parliament Debate: इधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार वचन नहीं, जुमले देती है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने प्रधान का इस्तीफा देकर प्रधानमंत्री बचा लिया, जबकि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ये बिल आज के समय की मांग है।

कुल मिलाकर पेपर लीक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरा, सुझाव भी दिए लेकिन इन सुझावों में सुधार के बिंदुओं से ज्यादा सरकार पर तंज ज्यादा था। (Paper Leak Bill Parliament Debate) सवाल ये है कि जो विपक्ष लगातार इस चर्चा की मांग कर रहा था क्या उसका उद्देश्य सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में रखकर सियासी रोटी सेंकना था या छात्र हित में सुझाव देना।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.