इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने चुनिंदा मॉडल के दाम एक लाख रुपये तक बढ़ाए

इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने चुनिंदा मॉडल के दाम एक लाख रुपये तक बढ़ाए

इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने चुनिंदा मॉडल के दाम एक लाख रुपये तक बढ़ाए
Modified Date: July 1, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: July 1, 2026 7:15 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता बीवाईडी इंडिया ने अपने यात्री वाहन पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडल की कीमतों में एक लाख रुपये तक बढ़ोतरी किए जाने की बुधवार को घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह मूल्य संशोधन 50,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच है, जो एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

यह बढ़ोतरी बीवाईडी एटो 3, बीवाईडी सीलियन 7 और बीवाईडी सील के कुछ विशेष मॉडल पर लागू होगी। हालांकि, कुछ बीवाईडी एटो 3 और बीवाईडी ईमैक्स 7 संस्करण की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह संशोधन बढ़ती लागत, मुद्रास्फीति के दबाव और भारत में नेटवर्क विस्तार तथा उन्नत तकनीक में लगातार निवेश के कारण लिया गया है।’’

बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक यात्री वाहन (ईपीवी) कारोबार के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि कंपनी प्रौद्योगिकी, ग्राहक अनुभव और नेटवर्क विस्तार में निवेश जारी रखे हुए है, जिसके चलते कुछ मॉडल की कीमतों में संशोधन किया गया है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में