Egg Attacked On Mahua Moitra : TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे- बैंगन, सोशल मीडिया पर LIVE आकर खोली पूरी कहानी
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि नादिया जिले के कालीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बीजेपी समर्थकों ने उन पर अंडे और बैंगन फेंके। उन्होंने पुलिस पर भी मौके पर मौजूद रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
- महुआ मोइत्रा ने BJP समर्थकों पर लगाया बड़ा आरोप।
- पार्टी दफ्तर में अंडे और बैंगन फेंके जाने का दावा।
- पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप।
कोलकाता : Egg Attacked On Mahua Moitra : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में टीएमसी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कालीगंज स्थित पार्टी दफ्तर में बीजेपी समर्थकों ने उन पर अंडे और बैंगन फेंके। इस घटना को लेकर उन्होंने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।
Currently being attacked by @bjp4india goons with @wbpolice watching on.@MamataOfficial @RahulGandhi @akhliesh @supriya_sule @mkstalin @ArvindKejriwal pic.twitter.com/eD2gYU0NPx
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया लाइव पर कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बाद भी केवल तमाशा देखती रही और कोई कार्रवाई नहीं की।Mahua Moitra Attacked Nadia West Bengal इस मामले पर बीजेपी या पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। दूसरी तरफ, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में अंडे फेंकने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने शुभेंदु सरकार को निर्देश दिया है कि ऐसी हर घटना पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करे और 20 जुलाई तक इस पर जवाब दाखिल करे।
These are no public outbursts. These are coordinated BJP attacks. See the BJP flags pic.twitter.com/yrGYoaabB9
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
ऐसे मामले में हाई कोर्ट सख्त
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जहां इस घटना से नादिया में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, वहीं अब पुलिस को कोर्ट के निर्देशानुसार ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखनी होगी।
Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Police Salary Scam News: पुलिस विभाग में करोड़ों का घोटाला, कर्मचारियों ने ही कर दिया खेला, वेतन-भत्ते के भुगतान में ऐसे करते थे हेराफेरी
- Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
- Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Facebook


