Daveigh Chase Death News Update : 35 साल की उम्र में AIDS की वजह से दुनिया को अलविदा कह गई ये एक्ट्रेस,पिता ने खोले बेहद दर्दनाक राज
हॉलीवुड अभिनेत्री डेवे चेस के निधन के बाद अब उनकी मौत की वजह सामने आई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एड्स से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं और अन्य चिकित्सीय कारणों के चलते उनका निधन हुआ।
Daveigh Chase Death News Update / Image Source : x
- 35 की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस का निधन
- मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा
- लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से थीं जूझ रहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क : Daveigh Chase Death News Update : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर हॉरर फिल्म ‘द रिंग’ और डिज्नी की ‘लिलो एंड स्टिच’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं 35 वर्षीय मशहूर एक्ट्रेस डेवे चेस का 16 जून 2026 को निधन हो गया था। शुरुआत में उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ था, लेकिन अब लॉस एंजिल्स कोरोनर ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि एक्ट्रेस का निधन एड्स (AIDS) के कारण हुआ है।
AIDS की वजह से हुई मौत
मिली जानकारी कोरोनर ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि डेवे चेस की मौत की मुख्य वजह AIDS थी।Lilo And Stitch Actress Passes Away वह लंबे समय से एड्स की गंभीर जटिलताओं से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्हें सेप्टिक शॉक और मेनिन्जाइटिस जैसी बीमारियों ने घेर लिया था। इसके अलावा, मौत की एक अन्य वजह लंबे समय तक कई तरह के नशीले पदार्थों का अत्यधिक सेवन भी बताया गया है।
13 साल की उम्र से ही ड्रग्स से ही जूझ रही थीं एक्ट्रेस
डेवे चेस की पर्सनल लाइफ बेहद उतार-चढ़ाव और संघर्षों से भरी रही। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में उनके पिता जॉन डेविड श्वालियर ने एक दर्दनाक खुलासा करते हुए बताया कि डेवे महज 13 साल की उम्र से ही गंभीर ड्रग्स की लत से जूझ रही थीं। वह काफी समय से बेघर थीं और पिछले कई वर्षों से उनका अपने परिवार से कोई संपर्क या बातचीत नहीं थी। साल 2016 के बाद से ही उन्होंने पब्लिक लाइफ और एक्टिंग से पूरी तरह किनारा कर लिया था। बीते कुछ सालों में वे चोरी की गाड़ी में घूमने और ड्रग्स रखने जैसे कई कानूनी मामलों में भी फंसी थीं।
ये भी पढ़ें
- CG Police Salary Scam News: पुलिस विभाग में करोड़ों का घोटाला, कर्मचारियों ने ही कर दिया खेला, वेतन-भत्ते के भुगतान में ऐसे करते थे हेराफेरी
- Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
- Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Facebook


