EPFO Updates: EPFO में बड़ा बदलाव, लेकिन परेशानी बरकरार! सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद भी क्यों नहीं खुल रही ये सेवा, जानिए कब मिलेगी राहत

EPFO Updates: EPFO ने करीब 10 दिनों की प्रक्रिया के बाद डेटाबेस इंटीग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा कर लिया है। इसके बावजूद 7 करोड़ से ज्यादा सदस्य अभी भी अपनी पासबुक नहीं देख पा रहे हैं। अपडेट के बाद भी सेवा शुरू नहीं होने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

EPFO Updates: EPFO में बड़ा बदलाव, लेकिन परेशानी बरकरार! सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद भी क्यों नहीं खुल रही ये सेवा, जानिए कब मिलेगी राहत

(EPFO Updates/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 7, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: July 7, 2026 10:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • EPFO का 10 दिन का सॉफ्टवेयर अपग्रेड पूरा।
  • अब भी कई सदस्य पासबुक और लॉगिन समस्या से परेशान।
  • क्लेम निपटारे में अतिरिक्त जांच के कारण देरी संभव।

नई दिल्ली: EPFO Updates: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करीब 10 दिनों तक चले तकनीकि काम के बाद अपने डेटाबेस इंटीग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड की प्रक्रिया पूरी कर ली है। EPFO ने बताया कि यह अपडेट सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। हालांक वेबसाइट और पोर्टल अपडेट होने के बाद भी कई सस्दय अभी तक अपनी पासबुक नहीं देख पा रहे हैं और कुछ ऑनलाइन सेवाओं में भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। EPFO के मुताबिक आने वाले दो सप्ताह में क्लेम और अन्य सेवा अनुरोधों का निपटारा धीरे-धीरे सामान्य प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

क्लेम निपटारे में लग सकता है समय (Claim Settlement Take Time)

EPFO ने बताया कि नए सिस्टम में दावों की सही जांच और सत्यापन के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके कारण सदस्यों और नियोक्ताओं को क्लेम से जुड़ी सेवाओं में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। संगठन ने खाताधारकों और कंपनियों से सहयोग करने की अपील की है। EPFO ने यह भी सलाह दी है कि व्यस्त समय में बार-बार ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने या एक ही अनुरोध कई बार भेजने से बचें ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

पासबुक और लॉगिन सेवा में आ रही दिक्कतें (Problem with Passbook and Login Service)

अपडेट के बाद भी कई यूजर्स को उमंग ऐप और मेंबर पोर्टल पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई सदस्य पासबुक देखने के लिए लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को नया क्लेम दर्ज करने और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में भी समस्या आ रही है। EPFO अधिकारियों के अनुसार, डेटाबेस इंटीग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड एक बड़ा तकनीकी बदलाव था जिसे पूरा कर लिया गया है। सभी सेवाओं को पूरी तरह सामान्य होने में करीब एक से डेढ़ सप्ताह का समय लग सकता है।

UPI से PF निकासी सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद (PF Withdrawal Service Through UPI Soon)

EPFO ने संकेत दिया है कि सेवाएं सामान्य होने के बाद चरणबद्ध तरीके से नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद यूपीआई के जरिए पीएफ खाते से निकासी की सुविधा भी शुरू करने की योजना है। फिलहाल सदस्य पासबुक, लॉगिन और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के पूरी तरह सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं।

UAN एक्टिवेशन के नियमों में बड़ा बदलाव (Changes in UAN Activation Rules)

EPFO ने नए सिस्टम के साथ UAN से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब सदस्य EPFO वेबसाइट से नया UAN जनरेट या एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। यह सुविधा अब केवल उमंग ऐप के जरिए उपलब्ध होगी। इसके लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। EPFO का कहना है कि इस बदलाव से सुरक्षा मजबूत होगी और फर्जी गतिविधियों को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।