(Petrol Diesel Price Today 19 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 19 August 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 91.40 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड लगभग 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता नजर आया। रूस से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों और वैश्विक स्तर पर सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता के कारण कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में दबाव बढ़ा है। इससे आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price 19 August 2026) पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया। देश के ज्यादातर हिस्सों में ईंधन के दाम पहले के स्तर पर ही बने हुए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमत में हर 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से तेल कंपनियों की लागत पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी लगातार जारी रहती है तो घरेलू ईंधन कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है। वहीं फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर है। इन प्रमुख शहरों में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 2 पैसे बढ़कर 108.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हरियाणा में 31 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत 103.28 रुपये पहुंच गई। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 64 पैसे महंगा होकर 103.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल (Petrol Price Today) 1.16 रुपये सस्ता होकर 104.13 रुपये और लद्दाख में 23 पैसे घटकर 108.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
डीजल के दामों में भी कुछ राज्यों में बढ़ोतरी और कटौती हुई है। छत्तीसगढ़ में डीजल 3 पैसे महंगा होकर 101.35 रुपये प्रति लीटर हो गया। हरियाणा में 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यह 95.94 रुपये और हिमाचल प्रदेश में 69 पैसे बढ़कर 95.21 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में डीजल (Diesel Price Today) 94 पैसे सस्ता होकर 92.81 रुपये और लद्दाख में 22 पैसे घटकर 93.91 रुपये प्रति लीटर रह गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये, मध्य प्रदेश में 114.37 रुपये और त्रिपुरा में 104.96 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।