Kisan WhatsApp Fertilizer Booking IN MP: राज्य सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, लाइन लगने की जरूरत नहीं, अब घर बैठे कुछ ही सेकंड में बुक कर सकेंगे खाद, यहां जानें पूरा प्रोसेस /image: AI Generated
भोपाल। Kisan WhatsApp Fertilizer Booking In MP: राज्य सरकार ने किसानों (Madhya Pradesh Farmers) के हित में बड़ा फैसला लिया है। किसानों को खाद खरीदने में परेशानी ना हो उसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा उर्वरक बुकिंग के लिए व्हाट्स ऐप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot Fertilizer) सुविधा प्रारंभ की है। इस सुविधा के माध्यम से किसान सरल एवं सुविधाजनक तरीके से अपने मोबाइल से उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। यहां जानिए खाद बुकिंग करने का पूरा प्रोसेस
Kisan WhatsApp Fertilizer Booking In MP किसान आधिकारिक WhatsApp Business (WABA) नंबर पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर सेवा प्रारंभ कर सकते हैं।
1. किसान WhatsApp पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर चैट शुरू करेगा।
2. किसान अपना पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करेगा।
3. आधार का सत्यापन होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
4. OTP दर्ज करने पर किसान का प्रोफाइल विवरण प्रदर्शित होगा।
5. किसान अपनी भूमि का विवरण देखकर संबंधित जिले का चयन करेगा।
6. पात्र भूमि/खसरा के विरुद्ध फसल का चयन कर विवरण सुरक्षित करेगा।
7. किसान उर्वरक का प्रकार, उर्वरक एवं आवश्यक मात्रा का चयन करेगा।
8. किसान ब्लॉक, रिटेलर, कंपनी एवं पात्र उठाव तिथि का चयन करेगा।
9. सिस्टम उपलब्धता का सत्यापन कर QR कोड युक्त उर्वरक टोकन जारी करेगा।
10. किसान को WhatsApp पर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव तिथि एवं टोकन की वैधता की जानकारी प्राप्त होगी।
Kisan WhatsApp Fertilizer Booking In MP यह सुविधा उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को उर्वरक बुकिंग के लिए कार्यालय अथवा अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्हें डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक सेवा प्राप्त होगी।
यह पहल मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित एवं किसान हितैषी डिजिटल सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें