मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन डीगम तेल को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों में गिरावट

मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन डीगम तेल को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों में गिरावट

मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन डीगम तेल को छोड़कर बाकी तेल तिलहनों में गिरावट
Modified Date: October 31, 2023 / 09:57 pm IST
Published Date: October 31, 2023 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को मांग कुछ कमजोर रहने के कारण मूंगफली तेल तिलहन और सोयाबीन डीगम तेल को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट रही।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कम भाव पर किसानों के बिकवाली से परहेज करने से मूंगफली तेल तिलहन तथा नवंबर में आयात घटने की उम्मीदों के बीच सोयाबीन डीगम तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

दूसरी ओर मांग थोड़ा कमजोर रहने से सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन (डीगम छोड़कर), कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट रही। जाड़े की मांग कमजोर होने से सीपीओ और पामोलीन में गिरावट है।

मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में मंदी का रुख था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने अल-नीनो प्रभाव के बीच प्रतिकूल मौसम और खेती के कम रकबे को देखते हुए विपणन वर्ष 2023-24 में देश का कपास उत्पादन दो करोड़ 95.1 लाख टन रहने का अनुमान जताया है जो पिछले 15 वर्षो का सबसे कम उत्पादन स्तर है।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,745-5,795 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,875-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,310-2,595 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,810 -1,905 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,810 -1,920 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,175 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,975-5,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,775-4,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में