विदेशी बाजारों में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम टूटे
विदेशी बाजारों में गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम टूटे
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देश की मंडियों में मंगलवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल में गिरावट रही। सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। औद्योगिक मांग के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार देखा गया।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट का रुख था।
बाजार सूत्रों के अनुसार, विदेशी बाजारों की गिरावट के कारण स्थानीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतें प्रभावित हुई और उनकी कीमतों पर दबाव देखा गया। इस कारण सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन में भी गिरावट आई। सरसों का दाम ऊंचा होने से भी लिवाली प्रभावित है। मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर रहने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम भी नीचे रहे।
उन्होंने कहा कि विदेशों में सट्टा बाजार टूटने से वहां गिरावट का रुख कायम हो गया जिसका असर देश के तेल-तिलहन कारोबार पर भी आया।
नगण्य उपलब्धता के बीच बढ़ती औद्योगिक मांग के कारण केवल बिनौला तेल के दाम मजबूत रहे। वैसे बाजार में बिनौला तेल की कमी को फिलहाल मूंगफली से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धन की कमी से जूझ रहे आयातकों ने फिर से आयातित तेलों को लागत से नीचे दाम पर बेचना शुरु कर दिया है जिसके बारे में गंभीर होने की जरूरत है। इसकी वजह से पूरा तेल-तिलहन कारोबार प्रभावित हो रहा है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 8,100-8,125 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,700-2,800 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,700-2,850 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,220 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,775 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,450-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,300-7,375 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


