अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नज़र के बीच सोना वाया कीमत मजबूत

अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नज़र के बीच सोना वाया कीमत मजबूत

अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नज़र के बीच सोना वाया कीमत मजबूत
Modified Date: July 21, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: July 21, 2026 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 988 रुपये बढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुख की वजह से हुई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की राजनयिक कोशिशों का आकलन किया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 988 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,376 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 551 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसकी वजह अमेरिका-ईरान टकराव से जुड़े तनाव का कम होना है, जिससे उर्जा की बढ़ती लागत को लेकर कुछ चिंताएं कम हुई हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अगस्त डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में 66.30 डॉलर यानी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 4,082.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में