वायदा कारोबार में कच्चा तेल लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 8,014 रुपये प्रति बैरल हुआ
वायदा कारोबार में कच्चा तेल लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 8,014 रुपये प्रति बैरल हुआ
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति में रुकावट की चिंताओं के बीच, मंगलवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 8,014 रुपये प्रति बैरल हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 65 रुपये या करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 8,014 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 13,945 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 17 रुपये या करीब 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,856 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 982 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वॉशिंगटन के हवाई हमलों के जवाब में ईरान द्वारा जॉर्डन और बहरीन में अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की चिंता पैदा हो गई है।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट सितंबर माह में डिलीवरी वाला कच्चा तेल 82.43 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहा जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर माह में डिलीवरी वाला कच्चा तेल का दाम मामूली गिरावट के साथ 88.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


