एफडीसी ने भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए दवा पेश की

एफडीसी ने भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए दवा पेश की

एफडीसी ने भारत में कोविड-19 के इलाज के लिए दवा पेश की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: July 12, 2021 11:28 am IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) घरेलू दवा कंपनी एफडीसी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने देश में कोविड-19 के हल्के से मध्यम मामलों के इलाज के लिए फेविपिराविर की ओरल सस्पेंशन दवा बाजार में उतारी है।

केवल डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन से मिलने वाली यह दवा वर्तमान में देश के सभी खुदरा दवा दुकानों और अस्पताल के दवाखानों में उपलब्ध है।

यह एक असाधारण दवा है क्योंकि इसका सुविधाजनक लोडिंग डोज कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

एफडीसी के व्यापार विकास एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग महा प्रबंधक मयंक टिक्खा ने कहा, ‘ कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए यह हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा योद्धाओं को इस बीमारी के खिलाफ निरंतर लड़ाई में व्यवहारिक विकल्प प्रदान करने का वक्त है।’

उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए, हम अपने रोगियों को सुविधा के साथ-साथ सर्वोत्तम प्रभावकारिता प्रदान करने में विश्वास करते हैं और इस तरह हमने कोविड-19 के इलाज की प्रक्रिया को हर तरह से आसान करने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया है।”

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में