देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव
Modified Date: April 30, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: April 30, 2026 2:42 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बीते वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-फरवरी के दौरान 88 अरब डॉलर से अधिक रहा। समूचे वित्त वर्ष में इसके 90 अरब डॉलर के पार पहुंच जाने की उम्मीद है।

भाटिया ने कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करने के लिए कई उपाय किए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के दौरान निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो गया है और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इसके 90 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है।

सचिव ने कहा कि सुधारात्मक उपाय, मुक्त व्यापार समझौते और तेजी से बढ़ती आर्थिक वृद्धि देश को अच्छा निवेश आकर्षित करने में मदद कर रही है।

भाषा रमण निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में