फिनो पेमेंट्स बैंक ने अवैध धन की हेराफेरी के लिए मुखौटा कंपनियों का उपयोग किया: सूत्र

फिनो पेमेंट्स बैंक ने अवैध धन की हेराफेरी के लिए मुखौटा कंपनियों का उपयोग किया: सूत्र

फिनो पेमेंट्स बैंक ने अवैध धन की हेराफेरी के लिए मुखौटा कंपनियों का उपयोग किया: सूत्र
Modified Date: February 28, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: February 28, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) फिनो पेमेंट्स बैंक की जीएसटी चोरी की जांच कर रहा है। कंपनी पर देश में प्रतिबंधित ऑनलाइन मनी गेमिंग से अर्जित अवैध धन की हेराफेरी करने के लिए फर्जी कंपनियों और भुगतान मंच का इस्तेमाल करने का संदेह है। सूत्रों ने शनिवार को यह बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की जांच में धोखाधड़ी में बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के शामिल होने की बात सामने आई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

फिनो पेमेंट्स बैंक ने शुक्रवार को कहा था कि जीएसटी अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की शुरुआती जांच देश में प्रतिबंधित ऑनलाइन मनी गेमिंग मामले की है।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी में कई मुखौटा और फर्जी कंपनियों, भुगतान ‘एग्रीगेटरों’ आदि का इस्तेमाल किया गया है। इनका उपयोग ऑनलाइन मनी गेमिंग से अर्जित अवैध धन की हेराफेरी करने के लिए किया गया है।

फिनो पेमेंट्स बैंक के सीईओ को सीजीएसटी (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) और एसजीएसटी (राज्य माल एवं सेवा कर) अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(ए) और 132(1)(आई) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भाषा रमण माधव

माधव


लेखक के बारे में