राजकोषीय घाटा नवंबर में पूरे साल के लक्ष्य के 59 फीसदी पर पहुंचा

राजकोषीय घाटा नवंबर में पूरे साल के लक्ष्य के 59 फीसदी पर पहुंचा

राजकोषीय घाटा नवंबर में पूरे साल के लक्ष्य के 59 फीसदी पर पहुंचा
Modified Date: December 30, 2022 / 05:14 pm IST
Published Date: December 30, 2022 5:14 pm IST

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर के अंत में पूरे साल के बजट अनुमान के 59 फीसदी पर पहुंच गया।

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान 9,78,154 करोड़ रुपये था।

पिछले साल इसी अवधि में घाटा 2021-22 के बजट अनुमान का 46.2 फीसदी था।

सरकार ने 2022-23 के लिए राजकोषीय घाटा 16.61 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में