TMC MP Abhishek Banerjee Arrest Warrant : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी, कभी भी हो सकते है अरेस्ट

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मानहानि मामले में गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक हटने के बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

TMC MP Abhishek Banerjee Arrest Warrant : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी, कभी भी हो सकते है अरेस्ट
Modified Date: June 17, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: June 17, 2026 6:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली अंतरिम राहत खत्म कर दी।
  • भोपाल की MP-MLA कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हट गई है।
  • पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की मानहानि से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

जबलपुर : TMC MP Abhishek Banerjee Arrest Warrant  ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी को जबलपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बार-बार समय देने के बाद भी जवाब न देने पर सख्ती दिखाई है। हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली अंतरिम राहत को खारिज कर दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक खत्म हो गई है। अब उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

जवाब नहीं देने की वजह से निरस्त की गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक मानहानि मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया था। Jabalpur High Court Strict Action  इस वारंट के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जहां उन्हें अंतरिम राहत मिली हुई थी। हालांकि, जबलपुर हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि बार-बार समय दिए जाने के बावजूद भी अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसी वजह से कोर्ट ने उनकी अंतरिम राहत को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की मानहानि से जुड़ा हुआ है। Mamta Banerjee Nephew Abhishek Banerjee आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने एक आमसभा में आकाश विजयवर्गीय को ‘गुंडा’ कहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था। इस मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.