CG Govt Schools Vedic Chanting : स्कूलों में वैदिक मंत्रों पर छिड़ा संग्राम! कांग्रेस बोली- RSS की शाखा बन रहे स्कूल, मसीह समाज ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में वैदिक मंत्रोच्चार के फैसले पर राजनीतिक और सामाजिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने इसे स्कूलों को RSS की शाखा बनाने की कोशिश बताया, जबकि मसीह समाज ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

CG Govt Schools Vedic Chanting : स्कूलों में वैदिक मंत्रों पर छिड़ा संग्राम! कांग्रेस बोली- RSS की शाखा बन रहे स्कूल, मसीह समाज ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

CG Govt Schools Vedic Chanting / Image Source : X

Modified Date: June 17, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: June 17, 2026 6:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों को RSS की शाखा बनाने की दिशा में काम कर रही है।
  • क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी ने फैसले को संविधान विरोधी बताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी।
  • सरकार ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि वैदिक मंत्रों का पाठ करवाने में कुछ भी गलत नहीं है।

रायपुर : मंत्रोच्चार विरोध एंकर छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के शासकीय स्कूलों में वैदिक मंत्रोचारण करने के निर्णय से कांग्रेस और क्रिश्चियन वेलफेयर सोसायटी नाखुश है । कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा स्कूलों को RSS की शाखा में बदलने तैयारी कर रही है । इससे स्कूल का माहौल बिगड़ेगा और दूसरे धर्म के लोग भी इस तरह की डिमांड करेंगे । इधर मसीह समाज ने ईसाई धर्म के बच्चों और शिक्षकों इससे मुक्त रखने की मांग की है ।

मसीह समाज इस निर्णय के खिलाफ जाएगी कोर्ट

क्रिश्चियन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष क्रिस्टोफ़र पॉल ने कहा कि स्कूलों में किसी एक धर्म का पालन करने का निर्णय लेना संविधान के खिलाफ है । उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लेती है तो मसीह समाज इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट जाएगी । इधर बहुत से स्कूल के प्रबंधक भी सरकार के इस निर्णय से नाखुश है । हालांकि वो खुलकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का माहौल खराब होगा और पढ़ाई भी प्रभावित होगी ।

छात्र वैदिक मंत्र का पाठ कर रहे इसमें गलत क्या है ?

इस पर कांग्रेस पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि शिक्षा विभाग के इस निर्णय से स्कूल का माहौल बिगड़ेगा। भारत हमेशा से सर्व धर्म को मानने वाला देश रहा है । उस देश में इस तरह का निर्णय से माहौल खराब होगा । जिस तरह से भाजपा की सरकार ने स्कूलों में कई तरह के वैदिक मंत्र उच्चारण का निर्णय लिया है उसे ऐसा लगता है कि वो स्कूलों को RSS की शाखा बनाना चाहते हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छात्र
वैदिक मंत्र का पाठ कर रहे इसमें गलत क्या है । ये कांग्रेस की मानसिकता तुष्टिकरण और हिंदू विरोधी है ।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.