नवंबर तक राजकोषीय घाटा सालाना लक्ष्य का 46.2 प्रतिशत रहा

नवंबर तक राजकोषीय घाटा सालाना लक्ष्य का 46.2 प्रतिशत रहा

नवंबर तक राजकोषीय घाटा सालाना लक्ष्य का 46.2 प्रतिशत रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 31, 2021 6:43 pm IST

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा नवंबर के अंत तक वित्त वर्ष 2021-22 के लक्ष्य के मुकाबले राजस्व संग्रह में सुधार की वजह से 46.2 प्रतिशत रहा।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में राजकोषीय घाटा पिछले साल की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में है। वर्ष 2020 की समान अवधि में राजकोषीय घाटा लक्ष्य का 135.1 प्रतिशत तक पहुंच चुका था।

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के मुताबिक, वास्तविक रूप से राजकोषीय घाटा नवंबर 2021 के अंत में 6,95,614 करोड़ रुपये रहा जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए बजट में 15.06 लाख करोड़ रुपये का अनुमान जताया गया है।

चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.8 फीसदी रहने का अनुमान रखा है।

सीजीए के आंकड़े कहते हैं कि नवंबर के अंत में सरकार की कुल प्राप्तियां 13.78 लाख करोड़ रुपये रही जो बजट अनुमान का 69.8 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में सरकार की प्राप्तियां सिर्फ 37 फीसदी रही थीं।

भाषा प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में