Jabalpur Garment Cluster Power Outage : संस्कारधानी के गार्मेंट क्लस्टर में पसरा सन्नाटा! मशीनें बंद, कारीगरों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट ,कब जागेगा बिजली विभाग

जबलपुर के रेडीमेड गार्मेंट एंड फैशन डिज़ाइनिंग क्लस्टर में पिछले 8 दिनों से बिजली गुल है। अंडरग्राउंड केबल में आए फॉल्ट के कारण 200 यूनिट्स का उत्पादन ठप पड़ गया है, जिससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान और कारीगरों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।

Jabalpur Garment Cluster Power Outage : संस्कारधानी के गार्मेंट क्लस्टर में पसरा सन्नाटा! मशीनें बंद, कारीगरों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट ,कब जागेगा बिजली विभाग

Jabalpur Garment Cluster Power Outage / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 17, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: June 17, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 जून से गार्मेंट क्लस्टर में बिजली आपूर्ति ठप, 200 यूनिट्स बंद।
  • हजारों कारीगरों का काम रुका, व्यापारियों को रोज़ लाखों का नुकसान।
  • 12 साल पुरानी अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट, बिजली विभाग अभी तक नहीं कर पाया सुधार।

जबलपुर : Jabalpur Garment Cluster Power Outage :  रेडीमेड गार्मेंट इंडस्ट्री को जबलपुर शहर की शान माना जाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसी शान को पहचान देने के लिए बनाया गया रेडीमेड गार्मेंट एंड फैशन डिज़ाइनिंग क्लस्टर बीते 8 दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। वजह है बारिश के दौरान आया एक फॉल्ट, जिसे बिजली विभाग अभी तक सुधार नहीं पाया। ऐसे में क्लस्टर की 200 यूनिट्स में प्रोडक्शन ठप्प पड़ा है और कारीगर मेहनताने के संकट से जूझ रहे हैं, तो व्यापारी लाखों का घाटा झेल रहे हैं।

पेट पालने का ज़रिया है रेडीमेड गार्मेंट बनाने से जुड़ा उद्योग

कहते हैं हर शहर की एक ख़ासियत होती है। सरकारें ऐसी ख़ासियत पर ध्यान दें तो वह उन शहरों की पहचान बन जाती है, वरना हुनर को इतिहास बनते वक्त नहीं लगता। संस्कारधानी जबलपुर की भी ख़ासियत यहां घर-घर में रेडीमेड गार्मेंट बनाने से जुड़ा उद्योग है, जो लाखों लोगों को अपना पेट पालने का ज़रिया देता आया है। इसी ख़ासियत को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने जबलपुर के गोहलपुर इलाके में यह रेडीमेड गार्मेंट एंड फैशन डिज़ाइनिंग क्लस्टर बनाया था।

8 दिनों से क्लस्टर में पसरा है सन्नाटा

आज यहां 200 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स काम कर रही हैं, जिनसे हज़ारों कारीगरों को रोज़गार मिलता है। Jabalpur Electricity Department Negligence  हालांकि बीते 8 दिनों से इस क्लस्टर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह है बिजली का गुल होना। जी हां, रेडीमेड गार्मेंट क्लस्टर में बीती 9 जून से बिजली गुल है। बारिश के दौरान यहां ऐसा फॉल्ट आया, जिसे बिजली विभाग 8 दिनों के बाद भी सुधार नहीं पाया। नतीजा यह है कि मशीनें बंद पड़ी हैं, कारीगर काम और मेहनताने के लिए बिजली आने का इंतज़ार कर रहे हैं। व्यापारियों को रोज़ लाखों का घाटा हो रहा है।

बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

Jabalpur Garment Cluster Power Outage इधर, जबलपुर रेडीमेड गार्मेंट एंड फैशन डिज़ाइनिंग क्लस्टर के एमडी दीपक जैन का कहना है कि बिजली के एक फॉल्ट का 8 दिनों तक न सुधर पाना कितना बड़ा घाटा दे सकता है, वह यहीं आकर समझा जा सकता है। क्लस्टर के एमडी ने बिजली विभाग को तकनीकी तौर पर भी अपग्रेड करने की ज़रूरत बताते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

12 साल पहले बनाया गया था क्लस्टर का इंफ्रास्ट्रक्चर

दरअसल, इस रेडीमेड गार्मेंट क्लस्टर का इंफ्रास्ट्रक्चर 12 साल पहले बनाया गया था। इसके लिए बिजली की तारें अत्याधुनिक तकनीक का हवाला देकर अंडरग्राउंड की गई थीं, जिनमें आया फॉल्ट ही यहां बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी भारी पड़ गया। अधिकारियों के मुताबिक बारिश में नमी और पानी जाने से अंडरग्राउंड केबलों में आया फॉल्ट सुधारा जा रहा है और बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो सकती है।

व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का इंतज़ार

12 साल पहले जिस तकनीक को अत्याधुनिक बताया गया, अगर उसमें आया फॉल्ट आज के दौर में भी सुधारने में हफ्तों का वक्त ले रहा है, तो इससे बिजली विभाग की तकनीकी दक्षता को समझा जा सकता है। बहरहाल, इस क्लस्टर को बिजली की बहाली और आगे भी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का इंतज़ार है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.