फ्लिपकार्ट ने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत बोनस देने का किया एलान

फ्लिपकार्ट ने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत बोनस देने का किया एलान

फ्लिपकार्ट ने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत बोनस देने का किया एलान
Modified Date: March 20, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: March 20, 2026 8:03 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने कारोबार में आई मजबूती को देखते हुए अपने कर्मचारियों को वर्ष 2025 के लिए 105 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की है।

‘पीटीआई-भाषा’ के पास मौजूद कंपनी के एक आंतरिक ईमेल के अनुसार, वरिष्ठ निदेशक और उससे नीचे के पदों पर कार्यरत पात्र कर्मचारियों को बोनस की यह राशि मार्च में ही दे दी जाएगी।

हालांकि, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को यह भुगतान उनकी प्रदर्शन समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख सीमा नायर ने ईमेल में कहा, ‘बोनस देने का हमारा यह सालाना पैमाना दिखाता है कि हमने कारोबार और मुनाफे की दिशा में कितनी तरक्की की है। हमने विकास की रफ्तार को बनाए रखते हुए मुनाफे की ओर बढ़ने में बड़ी सफलता पाई है।’

नायर ने यह भी कहा कि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने अपने मुख्य कारोबारी क्षेत्रों को मजबूत करने और विकास के नए रास्तों को बढ़ाने में सफलता पाई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्तरों पर कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सम्मान देने के लिए 105 प्रतिशत बोनस घोषित किया गया है।

इस मामले पर फ्लिपकार्ट की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

भाषा सुमित रमण

रमण


लेखक के बारे में