CM Pushkar Singh Dhami News: आस्था के साथ विकास और समृद्धि का प्रतीक बनेगा वाराही धाम में बनने वाला मंदिर, निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम सीएम धामी ने वर्चुअली किया संबोधित
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री ने कहा कि, वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना, हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है।
CM Pushkar Singh Dhami News/Image Credit: IBC24.in
- वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम वर्चुअली शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना, हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है।
- सीएम धामी ने कहा - शारदा कॉरिडोर का किया जा रहा निर्माण।
CM Pushkar Singh Dhami News: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास से वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि, वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना, हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। माँ वाराही का प्राचीन धाम सदियों से श्रद्धा, आस्था और शक्ति का केंद्र रहा है। वाराही धाम में आयोजित होने वाला बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है। (CM Pushkar Singh Dhami News) राज्य सरकार ने इसे राजकीय मेला घोषित भी किया है।
CM Pushkar Singh Dhami News: उन्होंने कहा कि, नव-निर्माण मंदिर को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करेगा। यह धाम आस्था के साथ विकास और समृद्धि का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित चारधाम, शक्तिपीठ, सिद्धपीठ और अन्य मंदिर, हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक पहचान के जीवंत प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनरुत्थान का कार्य भी किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को भव्य रूप प्रदान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, देवभूमि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है। (CM Pushkar Singh Dhami News) केदारखंड के साथ ही मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
शारदा कॉरिडोर का किया जा रहा निर्माण
CM Pushkar Singh Dhami News: उन्होंने कहा कि चम्पावत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। ₹179 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया गया है। लगभग ₹430 करोड़ की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण कार्य गतिमान है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, वाराही शक्ति पीठ ट्रस्ट के संरक्षक/संस्थापक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, (CM Pushkar Singh Dhami News) अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, निर्मल माहरा, श्याम नारायण पाण्डे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Dr Mohan Yadav News: आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, प्रशासन अकादमी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस, आनंदोत्सव के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- Chhattisgarh Property Registry News : बड़ी खुशखबरी अब छत्तीसगढ़ में घर-जमीन खरीदना हुआ बेहद सस्ता! रजिस्ट्री पर लगने वाला ‘Cess’ खत्म, जानें अब कितनी होगी बचत
- Simhastha 2028: सिंहस्थ-2028 में सनातन संस्कृति का वैभव देखेगी दुनिया, उज्जैन के राम घाट पर हुआ भव्य आयोजन, ड्रोन और लेजर शो से बना भक्तिमय माहौल

Facebook


