UP Weather Update Today: प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम विभाग ने 48 घंटो के लिए जारी किया अलर्ट
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज।
- प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश।
- मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट।
UP Weather Update Today: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार शाम से ही तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से सटे ज्यादातर जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के (UP Weather Update Today) साथ बारिश हुई तथा बिजली गिरी जिससे तापमान में काफी गिरावट आई।
प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र-लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस मौसम का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड में बने रहने की संभावना है और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
UP Weather Update Today: राज्य के फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और इटावा समेत 27 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (Weather Update Today) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा मौसम से अगले दो दिनों में तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
अगले 48 घंटो में होगी भारी बारिश
UP Weather Update Today: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान घटकर 23.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जोकि सामान्य से करीब 10 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24-48 घंटों के दौरान बीच-बीच में बारिश, (UP Weather Update Today) गरज के साथ तूफान और तेज हवाओं चलने के साथ मौजूदा स्थिति बने रहने की संभावना है। आंकड़ों के मुताबिक, हमीरपुर में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद बरेली और शाहजहांपुर प्रत्येक में 24 मिमी बारिश, अलीगढ़ में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IOC Public Announcement Today: प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी.. Oil कंपनी ने बताया क्यों किया गया मामूली इजाफा, पढ़े ये अनाउंसमेंट
- Charge Sheet Against Naxalites: इन 6 खूंखार नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल.. CRPF जवानों के खिलाफ रची थी खूनी साजिश, लगाईं गई है ये धाराएं
- Bastar Heritage Marathon 2026 : हिंसा छोड़ उम्मीदों की दौड़, बस्तर में 25 लाख के इनाम के लिए दौड़ेंगे पुनर्वासित युवा, मैराथन से नई पहचान की तैयारी

Facebook


