Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale से पहले ही शुरू हुई Early Bird Deals! क्या अभी से कर सकते हैं खरीदारी? जानिए पूरा मामला

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की बड़ी Big Billion Days Sale की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस सेल में Plus और VIP मेंबर्स को आम ग्राहकों से 24 घंटे पहले खरीदारी का मौका मिलेगा। ऐसे में सेल में मिलने वाले ऑफर्स, डिस्काउंट और पूरी टाइमलाइन जानना खरीदारों के लिए जरूरी है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale से पहले ही शुरू हुई Early Bird Deals! क्या अभी से कर सकते हैं खरीदारी? जानिए पूरा मामला

(Flipkart Big Billion Days Sale 2026/Image Credit: Flipkart)

Modified Date: September 29, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: September 29, 2026 1:58 pm IST

नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Flipkart ने बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस दौरान (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, फैशन और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलने वाली है। त्योहारों के सीजन से पहले शुरू होने वाली यह सेल ग्राहकों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका है।

9 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्य सेल

Flipkart की जानकारी के मुताबिक, आम ग्राहकों के लिए Big Billion Days 2026 की मुख्य सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल सभी डील्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन प्लेटफॉर्म पर सेल के टीजर और बैनर दिखने लगे हैं। इनमें जल्द ही बड़ी डील्स की घोषणा किए जाने का संकेत दिया गया है। ऐसे में ग्राहकों की नजर अब स्मार्टफोन और अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों पर रहेगी।

खास ग्राहकों को पहले मिलेगा शॉपिंग का मौका

Flipkart कुछ चुनिंदा ग्राहकों को सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) शुरू होने से 24 घंटे पहले खरीदारी का मौका देगा। Flipkart Plus, Flipkart Black और को-ब्रांडेड Flipkart Credit Card धारकों के लिए Early Access 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से शुरू होगा। यानी इन ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों से एक दिन पहले डील्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। इसका फायदा खास तौर पर उन प्रोडक्ट्स में हो सकता है, जिनका स्टॉक सीमित रहता है या जिन पर ज्यादा डिस्काउंट मिलता है।

Early Bird Deals भी हो चुकी हैं लाइव

मुख्य सेल शुरू (Flipkart Big Billion Days Sale 2026) होने से पहले Flipkart ने 24 सितंबर 2026 से Early Bird Deals Store लाइव कर दिया है। यहां कंपनी शुरुआती ऑफर्स और आने वाली डील्स की जानकारी दे रही है। शुरुआती लिस्ट में Realme P4s 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। बैंक ऑफर्स को जोड़ने के बाद कुछ फोन की प्रभावी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा iPhone 17 समेत कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की भी झलक दिखाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।