फ्लिपकार्ट का फेस्टिवल धमाका, 10 फीसदी कैशबैक ऑफर

फ्लिपकार्ट का फेस्टिवल धमाका, 10 फीसदी कैशबैक ऑफर

फ्लिपकार्ट का फेस्टिवल धमाका, 10 फीसदी कैशबैक ऑफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 4, 2017 8:19 pm IST

फेस्टीवल सीज़न में ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने 5 अक्टूबर से 10 फीसदी कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है.  ‘फेस्टिव धमाका डेज’ के तहत एक्सिस बैंक कार्ड्स पर 10 फीसदी याने 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. कैशबैक ऑफर एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से की जाने वाली खरीद पर लागू है.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में साल की सबसे बड़ी गिरावट, रूपया भी हुआ कमजोर

फ्लिपकार्ट ने बताया है कि एक्सिस बैंक कैशबैक स्कीम के तहत कैशबैक के रूप में मिलने वाली रकम 10 जनवरी 2018 तक कस्टमर्स के कार्ड अकाउंट में क्रेडिट की जाएगी. इस ऑफर के तहत कस्टमर्स अधिकतम 2,000 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट के मुताबिक, ‘प्रति कार्ड अधिकतम कैशबैक 2,000 रुपये होगा.’ 

ये भी पढ़ें- बिना अनुमति के बने घरों को नियमित करने का सरकार ने दिया मौका

ई-कॉमर्स कंपनी का कहना है कि 5-8 अक्टूबर 2017 के बीच की जाने वाली खरीद पर कैशबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है. इसका मतलब है कि किसी भी अमाउंट की खरीद पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट का कहना है, ‘इस ऑफर में कोई मिनिमम नेट कार्ट वैल्यू नहीं है.’

 

ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्विटर से ज़रुरर जुड़े, आप अपने सुझाव से हमे मार्गदर्शन कर सकते हैं

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में