शह मात The Big Debate: दतिया में चुनावी दंगल.. किसका होगा मंगल? मध्यप्रदेश में उपचुनाव की गूंज, क्या प्रदेश की सियासी फिजा को नया रुख देगा यहां का रिजल्ट

दतिया में चुनावी दंगल.. किसका होगा मंगल? मध्यप्रदेश में उपचुनाव की गूंज, Madhya Pradesh Datia by-election Timetable

शह मात The Big Debate: दतिया में चुनावी दंगल.. किसका होगा मंगल? मध्यप्रदेश में उपचुनाव की गूंज, क्या प्रदेश की सियासी फिजा को नया रुख देगा यहां का रिजल्ट
Modified Date: July 3, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: July 2, 2026 11:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी।
  • बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, दोनों जीत का दावा कर रही हैं।
  • बीजेपी उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस, नरोत्तम मिश्रा के नाम पर अभी स्थिति साफ नहीं।

भोपाल/ग्वालियर: Datia by-election Timetable दतिया उपचुनाव का टाइम-टेबल आ चुका है और इसके साथ ही मध्यप्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस इसे अपनी सीट बचाने की चुनौती मान रही है तो बीजेपी इसे वापसी का सुनहरा मौका। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा जताएगी या कोई नया चेहरा मैदान में उतरेगा?

Datia by-election Timetable मध्यप्रदेश की दतिया सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो गया है। दतिया में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। इस ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश का सियासी टेम्प्रेचर बढ़ गया। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां चुनावी रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं, लेकिन कांग्रेस जहां एक ओर निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े कर रही है तो दूसरी ओर दतिया फतह करने का दावा भी कर रही है। इधर बीजेपी भी दतिया में प्रचंड जीत हासिल करने की बात कह रही है, लेकिन दतिया से नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी के कैंडिडेट होंगे या नहीं इस सवाल को टालती नजर आ रही है।

कुलमिलाकर दतिया उपचुनाव का शंखनाद होते ही दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन सवाल ये कि क्या बीजेपी नरोत्तम मिश्रा पर फिर से दांव लगाएगी? सवाल ये भी कि क्या दतिया उपचुनाव नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक करियर तय करने वाला होगा? सवाल ये कि राजेंद्र भारती की जगह कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा? सवाल ये भी कि दतिया में किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा? सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या दतिया उपचुनाव का रिजल्ट प्रदेश की सियासी फिजा को नया रुख देगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।