नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) परिधान उद्योग और निर्यातकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उद्योग पर बढ़ते लागत दबाव को कम करने लिए कपास पर लगने वाले 11 प्रतिशत आयात शुल्क को हटाने की मांग की।
यह बैठक बुधवार को हुई, इससे कुछ घंटे पहले ही परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से इसी मांग को लेकर मुलाकात की थी।
उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को कपड़ा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा था कि सरकार कपास आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क को समाप्त करने या उसमें कटौती करने के विकल्प पर विचार कर रही है।
अधिकारी ने कहा था कि इस संबंध में संबंधित मंत्रालय निर्णय करेंगे।
कपड़ा मंत्रालय के व्यापार सलाहकार बिपिन मेनन ने कहा था, “हम राजस्व विभाग के साथ मिलकर इस संभावना पर काम कर रहे हैं कि शुल्क में कटौती की जा सकती है या नहीं।”
भाषा योगेश अजय
अजय