जीई वर्नोवा ने गुजरात में पवन चक्की की आपूर्ति के लिए पावरिका के साथ समझौता किया

Ads

जीई वर्नोवा ने गुजरात में पवन चक्की की आपूर्ति के लिए पावरिका के साथ समझौता किया

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) अमेरिकी ऊर्जा उपकरण विनिर्माता जीई वर्नोवा ने गुजरात में एक परियोजना के लिए 28 पवन चक्कियों की आपूर्ति के लिए नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ‘पावरिका लिमिटेड’ के साथ एक समझौता किया है।

जीई वर्नोवा ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के तहत गुजरात के बोटाद पवन ऊर्जा परियोजना में पवन चक्कियों की आपूर्ति किए जाने के साथ उनकी स्थापना की जाएगी।

कंपनी ने कहा, “यह परियोजना भारत के बाजार में जीई वर्नोवा की 3.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन चक्की की शुरुआत का संकेत देती है। यह कंपनी की रणनीति की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके तहत वह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा बाजारों में से एक भारत में अपने जमीनी पवन ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।”

पावरिका लिमिटेड ने यह परियोजना गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी नीलामी के माध्यम से विद्युत क्रय समझौते के जरिए हासिल की है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम