सिक्किम में आग लगने से मठ और दो घर जलकर खाक

Ads

सिक्किम में आग लगने से मठ और दो घर जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 07:49 PM IST

गंगटोक, छह जून (भाषा) उत्तरी सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में लगी आग में 61 साल पुराना एक मठ और उससे सटे दो घर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘थांगू सेर्टोक गुम्पा’ में आधी रात के आसपास आग लग गई और यह आसपास के दो घरों में भी फैल गई, जिसपर स्थानीय लोगों ने काबू पाया, क्योंकि दमकल गाड़ियां दुर्गम रास्तों के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मठ से कुछ भी बचाया नहीं जा सका और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

वर्ष 1965 के आसपास निर्मित ‘थांगू सेर्टोक गुम्पा’ का इस क्षेत्र के लोगों के लिए अपार धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व था।

मंत्री एवं स्थानीय विधायक समदुप लेपचा ने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

मंत्री ने लोगों को मठ के पुनर्निर्माण और जिन लोगों के घर जलकर खाक हो गए हैं उन्हें पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश