ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा का तीसरी तिमाही का लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 296 करोड़ रुपये पर
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा का तीसरी तिमाही का लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 296 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) फार्मास्युटिकल्स का चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़कर 296 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में यह बताया।
पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 230 करोड़ रुपये था।
जीएसके फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,041 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 949 करोड़ रुपये था।
दवा विनिर्माता कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन देश की व्यापक आर्थिक स्थितियों और आंतरिक आपूर्ति की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों के बीच रहा है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि नयी श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन का उस पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ा है।
भाषा सुमित अजय
अजय

Facebook


