गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 349 करोड़ रुपये
गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 349 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत घटकर 349.38 करोड़ रुपये रह गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 598.40 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय भी घटकर 1,345.04 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,620.34 करोड़ रुपये थी।
गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


