PM Kisan 24th Installment Date: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000? 24वीं किस्त जारी होने से पहले कर ले ये काम, वरना नहीं आएंगे पैसे
PM Kisan 24th Installment Date: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000? 24वीं किस्त जारी होने से पहले कर ले ये काम, वरना नहीं आएंगे पैसे
PM Kisan 24th Installment Date | Photo Credit: AI
- अगली 24वीं किस्त का इंतजार
- अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले सप्ताह तक किस्त आ सकती है
- अब तक 23 किस्तें जारी
नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर (PM Kisan 24th Installment Date) किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अगर आप भी इंतजार कर रहे हैं कि खाते में अगली 2000 रुपये की किस्त कब आएगी, तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए जानते हैं कि 24वीं किस्त कब तक आ सकती है, किन्हें यह पैसा मिलेगा और अटकने से बचाने के लिए आपको तुरंत क्या काम कर लेना चाहिए।
कब आ सकती है 24वीं किस्त?
पीएम किसान की 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि पैसा अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले सप्ताह तक खाते में आ सकता है। यह समय कई स्थानों पर धान की कटाई और गेहूं व आलू की खेती की शुरुआत का होता है, इसलिए किसानों को इस दौरान पैसों की जरूरत भी रहती है।
ऐसे करें PM Kisan में रजिस्ट्रेशन
योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां New Farmer Registration विकल्प चुनें। इसके बाद Rural Farmer या Urban Farmer Registration में से उचित विकल्प चुनना होगा। मांगी गई जानकारी, राज्य और कैप्चा भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
लाभार्थी हैं या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप पहले से आवेदन कर चुके हैं और अपना स्टेटस देखना चाहते हैं, तो पीएम किसान की वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प पर जाएं। यहां मांगी गई किसान रजिस्ट्रेशन जानकारी, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद OTP के जरिए सत्यापन करें। स्क्रीन पर आपकी योजना से जुड़ी स्थिति दिखाई देगी।
अब तक मिल चुकी हैं 23 किस्तें
पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अब तक पात्र किसानों को 23 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी की थी। जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18880 करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर किए गए थे। सरकार तीन तय अवधि अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च में किस्त जारी करती है। आखिरी बार किस्त जून में जारी किया गया था। 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) के लिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: मेष, वृषभ, सिंह, तुला और मीन राशि वाले जरूर पढ़ें, आज मिल सकते हैं खास संकेत, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: हामिद के लिए हिंदू ‘कट्टर’! पूर्व उपराष्ट्रपति ने हिंदुओं को बताया दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, क्या अंसारी के बयान से शुरू होगा नया विवाद?
- State Employees Strike: राज्य के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता? इस दिन प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगे सरकारी कर्मी, जानिए और क्या है उनकी मांगे

Facebook


