ओरिएंट केबल्स का 552 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा

ओरिएंट केबल्स का 552 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा

ओरिएंट केबल्स का 552 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा
Modified Date: September 22, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: September 22, 2026 11:38 am IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड ने 552 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपने आईपीओ का मूल्य दायरा 258 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बताया कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर को बोली के लिए खुलेगा और 29 सितंबर को बंद होगा।

इस आईपीओ के तहत 320 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 232 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जा रही है।

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में