Gas Cylinder Rate Today: 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! आपके शहर में आज क्या है नया रेट? फटाफट चेक करें यहां

Gas Cylinder Rate Today: दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत फिलहाल 942 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रुपये में मिल रहा है। दोनों के दाम अभी स्थिर हैं। इससे पहले LPG की कीमतों में आखिरी बार बदलाव जून महीने में हुआ था, जब सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे।

Gas Cylinder Rate Today: 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! आपके शहर में आज क्या है नया रेट? फटाफट चेक करें यहां

(Gas Cylinder Rate Today/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: September 22, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: September 22, 2026 11:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG के दाम स्थिर
  • जून में ₹29 बढ़े थे रेट
  • कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ

बिजनेस: Gas Cylinder Rate Today: देश में मंगलवार 22 सितंबर 2026 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें (Gas Cylinder Rate Today) स्थिर हैं। जून में घरेलू सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद लगातार तीन महीने से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है। अन्य शहरों में कीमत अलग-अलग बनी हुई है।

365 रुपये कम हुए सिलेंडर के दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 1 सितंबर 2026 को हुआ था। तब सरकारी तेल कंपनियों ने इसकी कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले जून में ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ाए गए थे। आज 22 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2,747.50 रुपये मिल रहा है। वहीं, 1 जून को दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,113 रुपये हो गई थी, जो इसके मुकाबले अभी की कीमत (Gas Cylinder Rate Today) 365.50 रुपये सस्ता है।

अलग-अलग शहरों में इतने रेट

दरअसल, 7 जून 2026 को घरेलू LPG की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर (Gas Cylinder Rate Today) 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया। फिलहाल मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, बेंगलुरु में 944.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये में मिल रहा है। रांची में इसकी कीमत 1,010.50 रुपये है। कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी शहर के हिसाब से अलग-अलग है।

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की कीमतें

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट
दिल्ली ₹942 ₹2,747.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,701
कोलकाता ₹968 ₹2,884
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,831
रांची ₹1,010.50 ₹2,925.50
हैदराबाद ₹994 ₹2,996
चेन्नई ₹957.50 ₹2,916.50
जयपुर ₹945.50 ₹2,776

ग्रामीण इलाकों में बुकिंग नियम बदला

LPG की सप्लाई बेहतर होने के बाद सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के नियम में बदलाव किया गया है। अब दो सिलेंडरों की डिलीवरी (Gas Cylinder Delivery) के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर रहेगा। पहले यह अवधि 45 दिन थी। शहरी क्षेत्रों में पहले से ही 25 दिन वाला नियम लागू है। सरकार के निर्देश के बाद IOCL, BPCL और HPCL ने नए नियम को लागू कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।