सोना 422 रुपये चढ़ा, चांदी में 113 रुपये की बढ़त

सोना 422 रुपये चढ़ा, चांदी में 113 रुपये की बढ़त

सोना 422 रुपये चढ़ा, चांदी में 113 रुपये की बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 12, 2021 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख

के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना बृहस्पतिवार को 422 रुपये की तेजी के साथ 45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन के कारोबार में सोना 45,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी बृहस्पतिवार को 113 रुपये की तेजी के साथ 61,314 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 61,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,756 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.44 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही।

एचडीएफसी सिकयुरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट आने और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में सुधार आया।’’

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में