कमजोर मांग से सोना वायदा 640 रुपये नरम

कमजोर मांग से सोना वायदा 640 रुपये नरम

कमजोर मांग से सोना वायदा 640 रुपये नरम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: October 10, 2022 2:46 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे कम किये जाने से वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 640 रुपये टूटकर 51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 640 रुपये या 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,798 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,689.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में