त्योहारी सीजन से पहले मिंत्रा ने 26,000 से अधिक अस्थायी रोजगार के अवसर सृजित किए

त्योहारी सीजन से पहले मिंत्रा ने 26,000 से अधिक अस्थायी रोजगार के अवसर सृजित किए

त्योहारी सीजन से पहले मिंत्रा ने 26,000 से अधिक अस्थायी रोजगार के अवसर सृजित किए
Modified Date: September 24, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:29 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) ई-कॉमर्स मंच मिंत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने त्योहारी मौसम और अपने ‘बिग फैशन फेस्टिवल’ से पहले 26,000 से अधिक अस्थायी रोजगार के अवसरों का सृजन किया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुने से अधिक है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इन अस्थायी नौकरियों में 350 से अधिक पद दिव्यांगजनों के लिए रखे गए हैं, जबकि उसके ऑर्डर पूर्ति केंद्रों में तैनात कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत होगी।

त्योहारी भर्तियों में आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े काम, जैसे छंटाई, ग्रेडिंग और पैकिंग शामिल हैं। इसके अलावा 8,000 डिलिवरी साझेदार और 2,700 ग्राहक सेवा कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

मिंत्रा ने बताया कि इन कर्मचारियों की भर्ती ओडिशा, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों से की गई है। ये कर्मचारी बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, बिलासपुर और बिनोला स्थित पांच ऑर्डर पूर्ति केंद्रों में काम करेंगे।

कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा स्थानों पर 24 से 48 घंटे में डिलिवरी देने वाली ‘एम-एक्सप्रेस’ सेवा के लिए भी इनकी तैनाती होगी। अतिरिक्त कर्मचारियों से त्योहारी अवधि में परिचालन और डिलिवरी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मिंत्रा के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी गोविंदराज एमके ने कहा, ‘‘इस साल त्योहारों के मौसम में कार्यबल बढ़ाने के साथ कंपनी रोजगार और आय के अवसर पैदा करने के अलावा कर्मचारियों को सहयोग और प्रोत्साहन देने पर भी ध्यान दे रही है।’’

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में