मांग घटने से सोना वायदा भाव में नरमी

मांग घटने से सोना वायदा भाव में नरमी

मांग घटने से सोना वायदा भाव में नरमी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 21, 2022 4:25 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) सटोरियों के सौदों की संख्या घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 232 रुपये टूटकर 49,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 232 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 12,801 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे में कमी किये जाने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,628.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में