Gold Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! सप्ताह के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव
Gold Silver Price Today: गहने खरीदने का शानदार मौका! सप्ताह के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव
(Gold Silver Price Today/ Image Credit: IBC24 News)
- सोना ₹2,225 गिरकर ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम पर
- डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व नीति का असर
- पिछले सप्ताह भी दिल्ली बाजार में ₹2,000 की गिरावट
नयी दिल्ली: Gold Silver Price Today विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 2,225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान 7,881 लॉट का कारोबार हुआ।
Gold Silver Price Today 16 March 2026 मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में विश्लेषक (जिंस) मानव मोदी ने कहा, ‘‘ ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और इससे यह चिंता बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को टाल सकता है जिसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 54.31 डॉलर या 1.07 प्रतिशत घटकर 5,007.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।
शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट
बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price) में तेज गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली के बाजार में सोना करीब 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Panna Woman Private Photos Viral: प्राइवेट तस्वीरों के बदले करता था संबंध की मांग, मना करने पर ऐसे लिया डिजिटल बदला, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही उगले खौफनाक राज
- Indians Arrest in UAE: संयुक्त अरब अमीरात में 19 भारतीय गिरफ्तार, जंग के बीच कर रहे थे ऐसा काम, इधर होर्मुज मुद्दे पर बातचीत को तैयार हुआ ईरान
- Vande Bharat: बंगाल में बजा चुनावी बिगुल, TMC का किला भेदने की तैयारी में भाजपा, क्या इस विधानसभा के चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर?

Facebook


