Firozpur Kisan Bear Costume: खेत में अचानक घूमता दिखा ‘अजीब सा जानवर’, पास जाकर देखा तो पता चला कुछ ऐसा… उड़ गए सबके होश

Firozpur Kisan Bear Costume: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी फसल को बंदरों से बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Firozpur Kisan Bear Costume: खेत में अचानक घूमता दिखा ‘अजीब सा जानवर’, पास जाकर देखा तो पता चला कुछ ऐसा… उड़ गए सबके होश

kisan viral video/ image source: ani x handle

Modified Date: March 16, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: March 16, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • फसल बचाने किसान की अनोखी तरकीब
  • बंदरों को भगाने भालू का रूप
  • खेत में भालू बनकर घूमता किसान

Firozpur Kisan Bear Costume: संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने अपनी फसल को बंदरों से बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह मामला संभल जिले के फिरोजपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक किसान की फसल को लगातार बंदर नुकसान पहुंचा रहे थे। बंदरों के झुंड खेत में पहुंचकर फसल को बर्बाद कर देते थे, जिससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कई बार बंदरों को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बार-बार खेत में लौट आते थे।

Farmer Scares Monkeys Viral: किसान ने एक अनोखी तरकीब अपनाई

इसी समस्या से परेशान होकर किसान ने एक अनोखी तरकीब अपनाई। उसने बंदरों को डराने के लिए भालू जैसा दिखने वाला कपड़ा पहन लिया Firozpur Kisan Bear Costume और खेत में घूमने लगा। किसान का मकसद था कि बंदर उसे देखकर डर जाएं और खेत से दूर रहें। बताया जा रहा है कि जब किसान भालू के वेश में खेत में घूम रहा था, तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा और लोग इसे खूब शेयर करने लगे। वीडियो में किसान को भालू की तरह कपड़े पहनकर खेत में घूमते देखा जा सकता है, जिससे बंदरों को दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

Sambhal Farmer Viral News: सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में बंदरों की संख्या काफी ज्यादा है और वे अक्सर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह किसान अपनी फसल बचाने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाता नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर कई लोग किसान की इस जुगाड़ वाली तरकीब की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मजेदार भी बता रहे हैं। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह भी दिखाया है कि फसलों को जंगली जानवरों और बंदरों से बचाने के लिए किसानों को कई बार अलग-अलग तरीके अपनाने पड़ते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।