Eid ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च? जानिए भारत में ईद उल फितर की सही तारीख और कब दिख सकता है ईद का चांद!

Eid ul Fitr 2026 Date: रमजान खत्म होने के बाद ही ईद उल फितर मनाई जाती है। इसकी तारीख पूरी तरह चांद दिखने पर निर्भर करती है। इस साल 2026 में भारत में ईद उल फितर 20 या 21 मार्च को मनाई जा सकती है। सही तारीख चांद की स्थिति के अनुसार तय होगी।

Eid ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च? जानिए भारत में ईद उल फितर की सही तारीख और कब दिख सकता है ईद का चांद!

(Eid ul Fitr 2026 Date/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: March 16, 2026 / 12:44 pm IST
Published Date: March 16, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईद-उल-फितर 2026 भारत में 21 मार्च को संभावित।
  • तारीख चांद की नजर आने पर निर्भर करती है।
  • ईद भाईचारे और खुशियों का पर्व है।

नई दिल्ली: Eid ul Fitr 2026 Date in India: ईद-उल-फितर या मीठी ईद इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। यह शव्वाल माह (Islamic Calendar का 10वां महीना) की पहली तारीख को मनाई जाती है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है। अक्सर ईद कब मनाई जाएगी, इसे लेकर रमजान के आखिरी दिन तक कन्फ्यूजन बना रहता है। इसका मुख्य कारण यह है कि आधिकारिक तिथि शव्वाल का नया चांद नजर आने के बाद ही तय होती है।

रमजान का महीना और चांद का महत्व

19 फरवरी 2026 को रमजान का पाक महीना शुरू हुआ था और अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रमजान के अंतिम दिन तक दुनियाभर के लोग आसमान में चांद को देखने की कोशिश करते हैं। यदि 29वें रमजान पर चांद दिखाई देता है तो अगले दिन ईद मनाई जाती है अन्यथा 30 रमजान पूरा कर ईद मनाई जाती है। इस साल लोगों के बीच सवाल है कि ईद 20 मार्च को होगी या 21 मार्च को।

भारत में ईद की संभावित तारीख

इस्लामिक धर्मगुरू एवं जानकारों के अनुसार भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जा सकती है। अंतिम तिथि का निर्णय शव्वाल का नया चांद नजर आने के बाद तय होता है। कभी-कभी भारत में ईद की तारीख अरब देशों के आधार पर भी तय की जाती है। उदाहरण के लिए अगर सऊदी में ईद 19 मार्च को होगी तो भारत में 20 मार्च को और अगर सऊदी में 20 मार्च को होगी तो भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

इस्लामी खगोल विज्ञान के जानकार समीरुद्दीन कासमी की मानें तो, 19 मार्च जुमेरात को भारत में चांद की ऊंचाई केवल 5 डिग्री और उमर 11 घंटे 56 मिनट हो चुकी है। जबकि चांद के नजर आने के लिए न्यूनतम 10 डिग्री जरूरी है। इसलिए 19 मार्च को भारत में चांद दिखाई देने की संभावना बहुत कम रहेगी। वहीं 20 मार्च को चांद की ऊंचाई भारत में 18 डिग्री और उमर 35 घंटे 57 मिनट है। इस वजह से 20 मार्च को चांद दिखाई दे सकता है और 21 मार्च को भारत समेत कई देशों में ईद मनाई जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।