अमेरिकी फेडरल के नीतिगत फ़ैसले से पहले सोना वायदा भाव में तेजी

Ads

अमेरिकी फेडरल के नीतिगत फ़ैसले से पहले सोना वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 06:30 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 93 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 9,067 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में लगातार जारी तनाव ने कीमती धातुओं को सहारा दिया, जबकि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों ने इनकी और बढ़त को सीमित कर दिया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में जून डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,615.69 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण