सोना वायदा 29 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा

सोना वायदा 29 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा

सोना वायदा 29 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 7, 2022 3:09 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ताजा सौदे की लिवाली से शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 29 रुपये चढ़कर 52,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति का अनुबंध 29 रुपये या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 19,054 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में