हाजिर मांग से सोना वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग से सोना वायदा भाव में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 12, 2021 2:53 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 179 रुपये बढ़कर 47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 179 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,345 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने की वजह से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,758.10 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में