मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 06:19 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2,946 रुपये की तेजी के साथ 1,59,822 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,946 रुपये यानी 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,822 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,515 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में सोना वायदा 96.61 डॉलर अथवा 1.9 प्रतिशत बढ़कर 5,177.51 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़ गया, क्योंकि नए सिरे से टैरिफ चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्ति की ओर बढ़ने को प्रेरित किया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश